1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल का स्मिथ ने बनाया मजाक, बोले - 'बेतुकी बात करते हैं वो'

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज चैपल का स्मिथ ने बनाया मजाक, बोले - 'बेतुकी बात करते हैं वो'

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 01:26 pm IST

स्टीव स्मिथ ने पुछल्ले बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों से बचाने की वकालत करने के पूर्व कप्तान इयान चैपल के बयान को ‘विचित्र’ करार देते हुए कहा कि शॉर्ट गेंदें खेल का हिस्सा हैं।

Ian Chappell and Steve Smith- India TV Hindi
Ian Chappell and Steve Smith Image Source : GETTY

एडीलेड| ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पुछल्ले बल्लेबाजों को शॉर्ट पिच गेंदों से बचाने की वकालत करने के पूर्व कप्तान इयान चैपल के बयान को ‘विचित्र’ करार देते हुए कहा कि शॉर्ट गेंदें खेल का हिस्सा हैं। खेल के लोकप्रिय विशेषज्ञों में शामिल चैपल ने बाउंसर पर प्रतिबंध को खारिज किया था लेकिन सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के बढ़ते मामलों को देखते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को बचाने के लिए उन्होंने नियमों को कड़ा करने की बात की। 

स्मिथ हालांकि इस सुझाव से सहमत नहीं हैं। स्मिथ ने ‘एसईएन मोर्निंग्स’ से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इस समय इयान चैपल प्रत्येक मैच के बाद विचित्र बयान दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे नजरिये से शॉर्ट गेंद खेल का हिस्सा हैं। हमने वर्षों से देखा है कि काफी अच्छा संघर्ष देखने को मिला है और मुझे नहीं लगता कि इन्हें अवैध घोषित किया जा सकता है।’’ +

यह भी पढ़ें-  Ind vs Aus : एडिलेड में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र 

स्मिथ ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें तेज गेंदबाजों के निचले क्रम के बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंदबाजी करने में कोई समस्या नहीं है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला से पहले सिर में चोट और चक्कर आने जैसी स्थिति के काफी मामले सामने आए जिसके बाद तेज गेंदबाजों के बाउंसर का इस्तेमाल करने को लेकर बहस तेज हो गई। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Aus : हसी ने माना, एडिलेड में टीम इंडिया का ये फ्लॉप बल्लेबाज दूसरे टेस्ट में मचाएगा धमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल