1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 टी 20 मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 38 साल के इस खिलाड़ी ने किया कमबैक

3 टी 20 मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 38 साल के इस खिलाड़ी ने किया कमबैक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2017 10:49 am IST,  Updated : Oct 02, 2017 10:58 am IST

बीसीसीआई ने रविवार रात 11.30 बजे ट्वीट कर 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की।

team india- India TV Hindi
team india

नई दिल्ली: वनडे सिरीज़ में ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से हराने देने के बाद टी-20 सिरीज़ के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

तीन मैचों की सिरीज़ के लिए टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को शामिल किया गया है। शिखर धवन का नाम भी टीम में है जो अपनी पत्‍नी की सर्जरी की वजह से मैदान से दूर थे। उन्‍होंने रहाणे की जगह ली है जो धवन की जगह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे थे। वहीं चयनकर्माओं ने दिनेश कार्तिक को भी बुलाया है, जबकि एमएस धोनी को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह दी गई है। 38 साल के आशीष नेहरा ने आखिरी बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ फरवरी में तीन टी-20 मैच खेले थे। बीसीसीआई ने रविवार रात 11.30 बजे ट्वीट कर 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की।

पहला टी-20: 7 अक्टूबर, रांची

दूसरा टी-20: 10 अक्टूबर, गुवाहाटी

तीसरा टी-20: 13 अक्टूबर, हैदराबाद

टीम: विराट कोहली (कप्‍तान), रोहित शर्मा (उप कप्‍तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्‍वर कुमार, आशीष नेहरा, अक्षर पटेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल