1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर चुनी बल्लेबाजी

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने टॉस जीत कर चुनी बल्लेबाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2021 03:06 pm IST,  Updated : Aug 04, 2021 03:15 pm IST

नॉटिंघम टेस्ट के लिए टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

IND vs ENG 1st Test toss report- India TV Hindi
IND vs ENG 1st Test toss report Image Source : TWITTER HANDLE/@ICC

भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। आज का मुकाबला यानी पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस हो चुका है जो इंग्लैंड ने जीता है। टॉस जीत कर इंग्लिश कप्तान जो रूट ने पहले बल्लेबाजी चुनी है।

इंग्लैंड टीम में जॉनी बेयरस्टो और सैम करन की वापसी हुई है। जैक लीच प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके। बेन स्टोक्स ने भी क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक के कारण सीरीज से बाहर हैं।

वहीं, भारतीय खेले में आज टॉम ऑर्डर में केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वहीं भारतीय गेंदबाजी विभाग जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा संभालेंगे।

प्लेइंग 11-

इंग्लैंड- रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल