1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने पुजारा को किया प्लेइंग इलेवन से बाहर तो सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

कोहली ने पुजारा को किया प्लेइंग इलेवन से बाहर तो सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Aug 01, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 10:20 pm IST

पुजारा को बाहर बैठने के इस फैसले का सोशल मीडिया में फैंस ने जबरदस्त विरोध किया।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कप्तान विराट कोहली ने मिस्टर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि ये बात किसी को हजम नहीं हुई क्योंकि पुजारा स्पेशलिस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं। वहीं टेस्ट में जब-जब पुजारा खेले हैं टीम इंडिया जीत का प्रतिशत 56.9 का रहा है ऐसे में बिना मौका दिए ही पुजारा को बाहर बैठने के इस फैसले का सोशल मीडिया में फैंस ने जबरदस्त विरोध किया। 

विराट के अलावा क्रिकेट फैंस ने शिखर धवन को भी निशाने पर लिया। धवन भी टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे। वहीं, एसेक्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में धवन शून्य पर आउट हुए थे।

गौरतलब है कि पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 14 टेस्ट मैच हैं। 14 मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 46.13 के औसत से 1061 रन बनाए हैं। इस दौरान पुजारा ने 4 शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें बाहर रखा गया जिसके चलते कप्तान कोहली और शिखर धवन को सोशल मीडिया पर फैंस ने जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल