1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच हो सकता है स्थगित- रिपोर्ट

Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच हो सकता है स्थगित- रिपोर्ट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2021 12:48 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 12:48 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाला पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच को स्थगित किया जा सकता है।

India vs England, Sports, cricket - India TV Hindi
India vs England Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट मैच को स्थगित किया जा सकता है। सीरीज में कुल चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने दो मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है। मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे का समय बचा है लेकिन इसे स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट के मुताबित भारतीय टीम के खिलाड़ी पांचवे टेस्ट मैच को लेकर असमंजस की स्थिति में है और उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई को भी बताया है। बहरहाल अंतिम फैसला अभी बांकी है।

आपको बता दें की इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री समेच कोचिंग स्टाफ तीन अन्य सदस्य कोविड पॉजिटव पाए गए थे। ऐसे में माना जा रहा है की इसी कारण आखिरी टेस्ट मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि टीम इंडिया सभी खिलाड़ी कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए थे।

अपडेट जारी है...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल