1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

IND vs ENG : जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2021 07:19 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 07:19 pm IST

विश्व क्रिकेट के सक्रिय गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

IND vs ENG: James Anderson set a flurry of records by taking 5 wickets against India- India TV Hindi
IND vs ENG: James Anderson set a flurry of records by taking 5 wickets against India Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 364 रन पर ढेर हुई। भारत को इस स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका मेजबान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने निभाई। एंडरसन ने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 31वां 5 विकेट हॉल पूरा किया। विश्व क्रिकेट के सक्रिय गेंदबाजों में वह सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय स्पिनर आर अश्विन है जिनके नाम क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 30 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

लॉर्ड्स के मैदान पर जब भी कोई खिलाड़ी शतक लगाता है या फिर 5 विकेट लेते है तो उसका नाम ऑनर्स बोर्ड पर लिखा जाता है। 39 साल के इस तेज गेंदबाज ने लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर 7वीं बार अपना नाम दर्ज करवाया है। लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने की सूची में वह इयान बॉथम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बॉथम ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 8 बार यह कारनामा किया है।

वहीं लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के खिलाफ एंडरसन के प्रदर्शन की करें तो यह उनका चौथा 5 विकेट हॉल है।

लॉर्ड्स में जेम्स एंडरसन बनाम भारत

2007: 5/42 & 2/83

2011: 2/87 और 5/65
2014: 4/60 और 1/77
2018: 5/20 और 4/23
2021: 5/62

बात मुकाबले की करें तो दूसरे दिन का खेल भारत ने 276 के स्कोर से शुरू किया था। एंडरसन और रॉबिंसन ने मिलकर दिन के शुरुआत में ही केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे का विकेट दिलाया। इसके बाद पंत (37) ने आकर जरूर तेजी से रन बनाए, मगर वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक ना सके। वहीं जडेजा ने अंत में 40 रन जोड़कर भारत को 364 के स्कोर तक पहुंचाया। 

भारत ने अपना दूसरा विकेट 267 के स्कोर पर खोया था, इसके बाद भारत ने मात्र 97 रन के अंदर अपने 8 विकेट खोए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल