भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत को टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी। फिर रोहित शर्मा (83) का विकेट जेम्स एंडरसन ने लिया था। वहीं, केएल राहुल ने आज अपने शतक पूरा किया है।
लोकेश राहुल ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक आज जड़ा है। आपको बता दें कि राहुल ने इस सीरीज के पहले मैच में भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक जड़ा था।
IND vs ENG 2nd Test: 9 रन बना कर पुजारा लौटे पवेलियन, खराब फॉर्म से फैंस नाराज
ट्रेंट ब्रिज में खेले गए उस मैच में उन्होंने 12 चौकों की मदद से 39.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 84 रन बनाए थे। अब आज राहुल ने 212 गेंदों का सामना किया, 9 चौकों और 1 छक्के की मदद उन्होंने शतक पूरा किया। उन्होंने जड़ कर अपना शतक पूरा किया।
राहुल ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वे लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने।
लॉर्ड्स में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा शतक-
184 वीनू मांकड़ (1952)
100 रवि शास्त्री (1990)
102* केएल राहुल (2021)
एशिया के बाहर भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वादा सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है।
एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज-
15 सुनील गावस्कर
4 वीरेंद्र सहवाग/केएल राहुल
3 वीनू मांकड़/रवि शास्त्री
2000 के बाद SENA देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज-
3 - केएल राहुल*
2 - वीरेंद्र सहवाग
2 - गौतम गंभीर
2 - राहुल द्रविड़
2 - मुरली विजय