Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा फेरबदल, कोहली ने सबसे बड़े मैच विनर को किया बाहर

भारत की प्लेइंग इलेवन में बड़ा फेरबदल, कोहली ने सबसे बड़े मैच विनर को किया बाहर

Reported by: Shradha Bagdwal Published : Aug 01, 2018 03:15 pm IST, Updated : Aug 01, 2018 03:39 pm IST

इस दिग्गज बल्लेबाज को बाहर करने के फैसले से हर कोई हैरान।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है और उनकी जगह फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को जगह दी है। पुजारा इस सीजन में अर्धशतक तक जड़ने में नाकाम रहे हैं। भारत ने इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन के रूप में एकमात्र स्पिनर रखा है। 

टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हाíदक पांड्या, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा। 

दोनों टीमों की ये टक्कर एजबेस्टन के बर्मिंघम में हो रही है। इंग्लैंड के लिए ये मैच बेहद खास है क्योंकि उनके टेस्ट इतिहास का ये 1,000वां मैच है। 1,000 टेस्ट खेलने वाली इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम बन गई है। लेकिन इंग्लैंड के लिए इस खास पल को ऐतिहासिक बनाना बेहद मुश्किल है क्योंकि मेजबान टीम के सामने टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 टीम भारत से है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement