1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने पास किया यो-यो टेस्ट, 23 जून को जाएंगे इंग्लैंड दौरे पर

रोहित शर्मा ने पास किया यो-यो टेस्ट, 23 जून को जाएंगे इंग्लैंड दौरे पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 04:24 pm IST

रोहित के फिटनेस टेस्ट पास करने की खबर से कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिली होगी क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा यो-यो फिटनेस टेस्ट में पास हो गए हैं। इंग्लैंड दौरे लिए रोहित का वनडे और टी-20 टीम में चयन हुआ है लेकिन इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि रोहित शर्मा रविवार को हुए यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके बाद अजिंक्य रहाणे को बैकअप के लिए तैयार किया गया। हालांकि रोहित ने टीम मैनेजमेंट से और वक्त मांगा और फिर से यो-यो टेस्ट दिया। जिसमें वो पास हो गए।

रोहित को पहले 15 जून को यो-यो टेस्ट देना था। लेकिन रोहित बेंगलुरु नहीं पहुंचे थे। आईपीएल के बाद रोहित अपनी पत्नी के साथ पहले अमेरिका रवाना हुए फिर फीफा वर्ल्ड कप के लिए रूस पहुंचे। गौरतलब है कि रोहित IPL में भी यो यो टेस्ट में फेल हो गए थे।

रोहित के फिटनेस टेस्ट पास करने की खबर से कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिली होगी क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आपको बता दें भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 27 और 29 जून को दो टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल