1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले एंडरसन ने शुरू की जुबानी जंग, फिर अंग्रेजों ने रच दी विराट के खिलाफ ये बड़ी साजिश!

पहले एंडरसन ने शुरू की जुबानी जंग, फिर अंग्रेजों ने रच दी विराट के खिलाफ ये बड़ी साजिश!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 07:03 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

रवि शास्त्री और विराट...- India TV Hindi
रवि शास्त्री और विराट कोहली Image Source : AP

टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया ने 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में 3 दिन खेलने का फैसला किया। ये आपको मालूम होगा। टीम इंडिया पिच को लेकर नाराज थी। ये भी आपने सुना होगा लेकिन इसके पीछे की इंग्लिश साजिश के बारे में नहीं पता होगा कि कैसे हिंदुस्तान को हराने के लिए अंग्रेज़ किस हद तक जा सकते हैं।

मंगलवार को जब विराट आर्मी अभ्यास करने चेम्सफोर्ड पहुंची तो मैदान को देखकर कोच से लेकर कप्तान तक के होश उड़ गए पिच पर जमकर हरियाली और आउट फील्ड पर सूखे की मार।

यानि एक मैदान पर दो दो कंडिशन के साथ खेलना। यही नहीं टीम इंडिया को जो पिच दी गई अभ्यास के लिए वो भी पूरी तरह सूखी हुई यानि किसी भी तरह से भारतीय बल्लेबाज़ टेस्ट के हिसाब से खुल को ढाल नहीं सके।

जाहिर है पहले एंडरसन का मुंह से हमला फिर मैदान पर साजिश साफ बता रही है कि इस बार अंग्रेज़ डर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल