1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, IND vs NZ 2nd T20 : राहुल (65) और रोहित (55) के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा सीरीज पर किया कब्जा

Highlights, IND vs NZ 2nd T20 : राहुल (65) और रोहित (55) के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा सीरीज पर किया कब्जा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 19, 2021 06:30 pm IST,  Updated : Nov 19, 2021 11:06 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है।

IND vs NZ 2nd T20- India TV Hindi
IND vs NZ 2nd T20 Image Source : GETTY

IND vs NZ 2nd T20I Match 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया जो मेजबान टीम के हक में गया। भारत ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। भारत की ओर से केएल राहुल ने 65 और रोहित शर्मा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने केएल राहुल और रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 18वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल