1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रविवार को होगा भारतीय टीम का चयन

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रविवार को होगा भारतीय टीम का चयन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 02:40 pm IST

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में बैठक कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।

न्यूजीलैंड सीरीज के...- India TV Hindi
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रविवार को होगा भारतीय टीम का चयन Image Source : AP

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में बैठक कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान रविवार को होगा और टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी।

सूत्र ने कहा, "चयनकर्ता रविवार को टीम का ऐलान करेंगे और टीम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे के एक दिन बाद रवाना हो जाएगी। टीम बेंगलुरू से ही उड़ान भरेगी। आस्ट्रेलिया के मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों के बिखर जाने और फिर दोबारा एकत्रित हो न्यूजीलैंड रवाना होने का कोई मतलब नहीं है।"

ऐसी उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वह अक्टूबर से अपनी पीठ का इलाज करा रहे हैं। पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है।

पांड्या ने रिहैब की शुरुआत अक्टूबर में कर दी थी। उन्होंने उस समय आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "मैं न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वापसी करूंगा, सही मायने में बीच में। यही प्लान है कि मैं कुछ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलूं, फिर आईपीएल और फिर टी-20 विश्व कप।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल