1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: पहली बार कमेंट्री करने उतरे दिनेश कार्तिक ने किया फैंस को इंप्रेस, कही ये बात

IND vs NZ WTC Final: पहली बार कमेंट्री करने उतरे दिनेश कार्तिक ने किया फैंस को इंप्रेस, कही ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 04:23 pm IST

दिनेश कार्तिक ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को याद किया. वो मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने हार का सामना किया था.

IND vs NZ  WTC Final: Dinesh Karthik Makes Instant Impact...- India TV Hindi
IND vs NZ  WTC Final: Dinesh Karthik Makes Instant Impact in Commentary Box Image Source : TWITTER HANDLE/@DINESHKARTHIK

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम एक दूसरे के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब के लिए खड़ी हैं. ये मुकाबला इंग्लैंड के साउथहैंपटन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस दूसरे दिन हुआ क्योंकि पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था. टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले लिया. इस दोनों टीमों और खिलाड़ियों के साथ-साथ आज भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के लिए भी बड़ा दिन है. आज उन्होंने पहली बार कमेंट्री की.

उन्होंने पहली बार कमेंट्री करते हुए फैंस के दिल भी जीते. उन्होंने ऐसी बात बोली जो काफी वायरल हो रही है. 36 वर्षीय दिनेश ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को याद किया. वो मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने हार का सामना किया था.

कार्तिक ने कहा, "भारत ने पहले छह ओवर में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से ज्यादा रन बना लिए हैं."

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने आज सुबह इस बात की जानकारी दे दी थी कि आज का साउथहैंपटन का मौसम साफ है और मैच होने के पूरे आसार हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया था.

प्लेइंग 11-

भारतीय टीम : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल