1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA, 1st ODI : बारिश के कारण टॉस में हुई देरी, 20-20 ओवर का हो सकता है मैच

IND vs SA, 1st ODI : बारिश के कारण टॉस में हुई देरी, 20-20 ओवर का हो सकता है मैच

 Edited By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 03:09 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है।

India vs South Africa, IND vs SA, 1st ODI, Dharmshala ODI - India TV Hindi
India vs South Africa 1st ODI Image Source : AP

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी हुई है। फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि स्टेडियम के पास अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इस मैच के दिन बारिश की भविष्यवाणी की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम जब सितंबर 2019 में भारत दौरे पर आई थी तो टी-20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाना था और वह मैच भी बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल