1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Sa: टेस्ट क्रिकेट के भी हिटमैन बने रोहित शर्मा, बतौर सलामी बल्लेबाज जड़ा पहला शतक

Ind vs Sa: टेस्ट क्रिकेट के भी हिटमैन बने रोहित शर्मा, बतौर सलामी बल्लेबाज जड़ा पहला शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 01:48 pm IST

बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा ने अब टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर सलामी बल्लेबाज पहला शतक ठोंक दिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : @BCCI TWITTER

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहली बार ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने शतक जड़कर सभी की करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही वो टीम मैनेजमेंट कोर कप्तान विराट कोहली के जताए भरोसे पर सोलह आने खरे उतरे हैं। उन्होंने 154 गेंदों में 100 रन बनाए और क्रीज पर नाबाद खेल रहे हैं।  

बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा ने अब टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर सलामी बल्लेबाज पहला शतक ठोंक दिया है। हालांकि ये उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक है। 

32 साल के हो चुके रोहित शर्मा का टेस्ट करियर इस पारी से पहले दांव पर लगा था। उनके पास लाल गेंद के खेल में खुद को साबित करने का आखिरी मौका था। जिसमें रोहित ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को दिन में तारें दिखाते हुए बल्लेबाजी की, जिसके चलते उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ा। 

रोहित शर्मा जब पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरे तभी से वो निडर दिखे। जब गेंद बिल्कुल नयी थी तब रोहित एक-आध बार फंसे भी लेकिन मुश्किल समय पार करने के बाद रोहित बल्लेबाजी में अपने गियर बदलते चले गए और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर हावी होते गए। ल्हास्तौर पर स्पिन गेंदबाज केशव महाराज, डैन पीट और डेब्यू करने वाले सेन्युरन की रोहित ने जमकर पिटाई की। 

इस शतक से पहले भारतीय सरजमीं पर रोहित के नाम 82, 51*, 102*, 65 और 50* रनों की पारियां थी। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में भारत में लगातार छह पारी में अर्धशतक से ज्यादा की पारी खेलने वाले वो चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एवर्टन वीक्स, एंडी फ्लावर  और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। 

इतना ही नहीं अब रोहित बतौर सलामी बल्लेबाज पहले मैच में शतक जड़ने वाले भी चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे पहले इस कड़ी में शिखर धवन का नाम आता है। जिन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। इसके बाद के. एल. राहुल और पृथ्वी शॉ का नाम आता है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल