1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सटोरियों ने T-20 में की साउथ अफ़्रीका के सूपड़े साफ की भविष्यवाणी

सटोरियों ने T-20 में की साउथ अफ़्रीका के सूपड़े साफ की भविष्यवाणी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 02:41 pm IST

साउथ अफ़्रीका में सटोरियों ने आज हेने वाले दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ़्रीका के हारने की बात की है. बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे है.

Team India- India TV Hindi
Team India

केप टाउन: साउथ अफ़्रीका में सटोरियों ने आज हेने वाले दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ़्रीका के हारने की बात की है. बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे है. आज दूसरा मैच सेंचुरियन में होना है. टेस्ट सिरीज़ 1-2 से हारने के बाद टीम इंडिया ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए वनडे सिरीज़ 5-1 से जीती थी. ये जीत इंडिया ने साउथ अफ़्रीका में 25 साल बाद हासिल की है.  

टीम इंडिया ने साउथ अफ़्रीका में हर फ़ॉर्मेट में अब तक आठ में से सात मैच जीते हैं. साउथ अफ़्रीका के BET.co.za के मुताबिक इंडिया आज का भी मैच जीतने का प्रबल दावेदार है. इंडिया के पक्ष में 11/20 जबकि मेज़बान के पक्ष में 27/20 का भाव है.

तीसरा और अंतिम टी-20 मैच शनिवार को खेला जाएगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल