1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Sa: बतौर सलामी बल्लेबाज जब रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, फैंस ने वायरल किए Memes

Ind vs Sa: बतौर सलामी बल्लेबाज जब रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, फैंस ने वायरल किए Memes

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2019 01:17 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 01:33 pm IST

भारत ने लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 91 रन बना लिए हैं और रोहित शर्मा फिलहाल 84 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्त्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए पहली बार टेस्ट मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने अपना मजबूत दावा पेश किया है। टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर बल्लेबाज पहली बार खेल रहे रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। जिसके चलते उन्होंने टीम मैनेजमेंट सहित कप्तान का भरोसा भी जीत लिया है।  

भारत ने लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 91 रन बना लिए हैं और रोहित शर्मा फिलहाल 84 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें टेस्ट क्रिकेटर नहीं समझते हैं। रोहित ने लंच से पहले 52 रन की पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़ें। 

इस पारी के बाद रोहित के फैन्स काफी खुश हैं, इतना ही नहीं कप्तान विराट कोहली समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने रोहित के पचासे पर खड़े होकर तालियां बजाईं। वहीं दूसरी तरफ फैंस मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे। ( लाइव क्रिकेट अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें )

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल