Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Sl: कोहली ने खेल शुरु होने के पहले डॉग के साथ की प्रेक्टिस, देखें वीडियो

Ind vs Sl: कोहली ने खेल शुरु होने के पहले डॉग के साथ की प्रेक्टिस, देखें वीडियो

Written by: India TV Sports Desk
Published : Nov 25, 2017 11:07 am IST, Updated : Nov 25, 2017 11:07 am IST

भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है लेकिन खेल शुरु होने के पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सिक्यूरिटी डॉग के साथ मस्ती की और उसे कुछ फ़ील्डिंग टिप्स दिए.

kohli- India TV Hindi
kohli

कानपुर: भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है लेकिन खेल शुरु होने के पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सिक्यूरिटी डॉग के साथ मस्ती की और उसे कुछ फ़ील्डिंग टिप्स दिए.

दरअसल, दूसरे दिन का खेल शुरु होने में कुछ समय था और कोहली शॉर्ट्स में सीमा रेखा के पास बैठे थे. तभी सुरक्षाकर्मी अपने डॉग के साथ वहां आए. डॉग को देखकर कोहली ख़ुद को रोक नहीं पाए और टेनिस बॉल लेकर उसके साथ खेलने लगे. आपको बता दें कि कोहली डॉग के बहुत शौकीन हैं. धोनी ने भी काफ़ी डॉग पाल रखे हैं.

आज इंडिया ने एक विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरु किया और ये स्टोरी लिखे जाने तक 75 रन बना लिए थे. श्रीलंका की पहली पारी कल 205 के स्कोर पर सिमट गई थी. अभी तक इंडिया का एकमात्र विकेट राहुल के रुप में गिरा था जो कल ही आउट हो गए थे.

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement