1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: प्लेयर ऑफ द मैच बने दीपक चाहर, बोले- ये देश के लिए मेरी ड्रीम इनिंग थी

IND vs SL: प्लेयर ऑफ द मैच बने दीपक चाहर, बोले- ये देश के लिए मेरी ड्रीम इनिंग थी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2021 11:52 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 11:52 pm IST

दीपक चाहर दो विकेट और 69 रनों के योगदान की वजह से इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।

IND vs SL: deepak chahar becomes player of the match, says...- India TV Hindi
IND vs SL: deepak chahar becomes player of the match, says this was my dream inning for the country Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCI

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 4 विकेट से हराया और सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। गौरतलब है कि आज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर ने अर्धशतक जमाया था।

दो विकेट और 69 रनों की पारी के योगदान की वजह से इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच दीपक चाहर बने हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि ऐसी पारी खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

दीपक ने मैच के बाद कहा, "राहुल सर (राहुल द्रविड़) ने मुझे कहा कहा था कि मुझे नंबर-7 पर खेलना चाहिए। ये देश के लिए मेरी ड्रीम इनिंग थी।"

दीपक ने आगे कहा, "जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं और भारत के लिए खेल रहे होते हैं तो कुछ ऐसी ही इनिंग खेलने का सपना देखते हैं। ये पहली बार है जब मैंने मैच विनिंग पारी खेली है।"

चाहर और सूर्यकुमार के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

दीपक चाहर ने आज 82 गेंदों का सामना कर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल