1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Sl Test Series: कड़े स्पिन टेस्ट के लिये तैयारी में जुटे श्रीलंकाई बल्लेबाज़

Ind vs Sl Test Series: कड़े स्पिन टेस्ट के लिये तैयारी में जुटे श्रीलंकाई बल्लेबाज़

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Nov 10, 2017 05:56 pm IST
Rangana Herath- India TV Hindi
Rangana Herath

कोलकाता: टेस्ट श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों से मिलने वाली चुनौती से वाकिफ श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे अभ्यास मैच से पहले आज फिरकी गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। 

बायें हाथ के चाइनामैन लक्षण संदाकन नेट पर सबसे व्यस्त दिखे जिन्होंने अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी से बल्लेबाजों को व्यस्त रखा। उनके साथ सबसे सीनियर स्पिनर रंगाना हेराथ थे जिन्होंने युवा गेंदबाजों को टिप्स भी दिये। हेराथ ने दूसरे सत्र में कप्तान दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज के साथ बल्लेबाजी भी की। पहली जमात में दिमुथ करूणारत्ने ने सादीरा समरविक्रमा और उपकप्तान लाहिरू तिरिमन्ने के साथ अभ्यास किया। 

तीन खिलाड़ियों बल्लेबाज रोशन सिल्वा, हरफनमौला दिलरूवान परेरा और धनंजय डिसिल्वा ने अभ्यास नहीं किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल