1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भारत के खिलाफ बड़ी जीत के बाद कप्तान पोलार्ड ने किया हेटमायर की जमकर तारीफ

IND vs WI: भारत के खिलाफ बड़ी जीत के बाद कप्तान पोलार्ड ने किया हेटमायर की जमकर तारीफ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2019 11:14 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 11:14 pm IST

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने युवा बल्लेबाज शिमरान हेटमायर की जमकर प्रशंसा की।

Hetmyer, Hope, virat kohli, virat kohli reaction, india vs west indies, 1st ODI, Ind vs Wi- India TV Hindi
Shimron Hetmyer Image Source : AP IMAGE

तीन वनडे मैचों की पहले मुकाबले मे वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। भारत के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शतकीय पारी खेलने वाले शिमरान हेटमायर और शाई होप की जमकर तारीफ की है।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘हेटमेयर आलोचकों के निशाने पर थे लेकिन यह अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने का मामला था। टीम मैनेजमेंट को उन पर पूरा भरोसा था। ’’

जडेजा के रन आउट के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में सही फैसला हुआ जो कि महत्वपूर्ण है। हमने अपील की और अंपायर ने उस समय सही फैसला नहीं किया लेकिन आखिर में उचित फैसला हो गया। ’’ 

हेटमेयर को उनकी 139 रन की धांसू पारी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि वह फॉर्म में वापसी करके खुश हैं। 

वहीं हेटमेयर ने कहा, ‘‘ यह शतक मेरे लिये काफी मायने रखता है क्योंकि मैंने पिछला शतक साल के शुरू में लगाया था। मैंने खुद पर भरोसा रखा और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह अमल किया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल