1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs SA W, 2nd ODI : झूलन गोस्वामी के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, 157 रनों पर हुआ ढेर

IND W vs SA W, 2nd ODI : झूलन गोस्वामी के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, 157 रनों पर हुआ ढेर

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2021 12:42 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 12:42 pm IST

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लारा गुडॉल ने 77 गेंदों पर सर्वाधिक 49 रन बनाये। उनके अलावा कप्तान साने लुस ने 36 रन का योगदान दिया। 

IND W vs SA W, 2nd ODI, South Africa, Jhulan Goswami, cricket, sports - India TV Hindi
Jhulan Goswami Image Source : FACEBOOK/SHASHANK

अनुभवी झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में 157 रन पर आउट कर दिया। भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया जिसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लारा गुडॉल ने 77 गेंदों पर सर्वाधिक 49 रन बनाये। उनके अलावा कप्तान साने लुस ने 36 रन का योगदान दिया। 

दक्षिण अफ्रीका के केवल पांच बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। झूलन गोस्वामी ने 42 रन देकर चार विकेट लिये। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लिये। 

भारत पहला मैच गंवाने के कारण पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल