1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India A vs New Zealand A : न्यूजीलैंड ए ने भारत ए को 29 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

India A vs New Zealand A : न्यूजीलैंड ए ने भारत ए को 29 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 01:09 pm IST

भारत ए के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और न्यूजीलैंड ए ने उसे दूसरे अनधिकृत वनडे में 29 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बराबरी कर ली।

India A vs New Zealand A- India TV Hindi
India A vs New Zealand A: New Zealand A beat India A by 29 runs, series 1-1 Image Source : GETTY IMAGES

क्राइस्टचर्च। भारत ए के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और न्यूजीलैंड ए ने उसे दूसरे अनधिकृत वनडे में 29 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ए के लिये सलामी बल्लेबाज जार्ज वर्कर ने 135 रन बनाये जबकि कोल मैकोंची ने 56 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड ए ने 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाये । जवाब में भारत ए टीम नौ विकेट पर 266 रन ही बना सकी । कृणाल पंड्या ने 48 गेंद में 51 रन बनाये।

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए भारत ए को जल्दी ही सफलता मिली जब मोहम्मद सिराज ने रचिन रविंद्र (0) को पवेलियन भेजा। बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। इशान पोरेल ने भी दो विकेट चटकाये जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 22वें ओवर में चार विकेट पर 96 रन हो गया।

क्रुणाल पंड्या ने मार्क चैपमैन को आउट करके मेजबान की स्थिति और खराब कर दी। न्यूजीलैंड के पांच विकेट 25वें ओवर में 109 रन पर गिर गए थे। ऐसे में जिम्मी नीशाम (33) और मैकोंजी ने वर्कर का साथ दिया। वर्कर ने 144 गेंद की पारी में छह छक्के और 12 चौके लगाये। मैकोंजी ने 54 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े।

भारत ए ने पहले ही ओवर में पृथ्वी साव (दो) का विकेट गंवा दिया। शुभमान गिल की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे मयंक अग्रवाल ने 42 गेंद में 37 रन बनाये जबकि इशान किशन ने 55 गेंद में 44 रन की पारी खेली। हरफनमौला विजय शंकर ने 53 गेंद में 41 रन बनाये। वहीं सातवें नंबर पर आये कृणाल ने 48 गेंद में 51 रन बनाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।