1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कृष्णप्पा गौतम की हैट्रिक के बावजूद वेस्टइंडीज ए ने की दमदार वापसी, इंडिया ए पर कसा शिकंजा

कृष्णप्पा गौतम की हैट्रिक के बावजूद वेस्टइंडीज ए ने की दमदार वापसी, इंडिया ए पर कसा शिकंजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 01:30 pm IST

इससे पहले गौतम ने 67 रन देकर छह विकेट लिये जिसके कारण वेस्टइंडीज ए टीम पहली पारी में 194 रन पर आउट हो गई। 

K. Gowtham, India A Player- India TV Hindi
K. Gowtham, India A Player Image Source : TWITTER

तारोबा। इंडिया ए की तरफ से ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने छह विकेट चटकाये लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे अनधिकृत टेस्ट में इंडिया ए को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी।

इंडिया ए ने 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिये। इससे पहले गौतम ने 67 रन देकर छह विकेट लिये जिसके कारण वेस्टइंडीज ए टीम पहली पारी में 194 रन पर आउट हो गई। जिसमें उनकी हैट्रिक भी शामिल है, इस तरह इंडिया ए की तरफ से हैट्रिक लेने वाले कृष्णप्पा गौतम पहले गेंदबाज बने। उन्होंने 73वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेमन रीफर, तीसरी गेंद पर चेमर होल्डर और चौथी गेंद पर मिगुल कमिंस को आउट कर वेस्टइंडीज की पहली पारी का अंत किया। 

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए भारत के तीन विकेट 23 रन पर निकाल दिये। जबकि कल के स्कोर एक विकेट पर 23 रन से आगे खेलना शुरू किया। 

उमेश यादव ने 16 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिये। वेस्टइंडीज ए के लिये सलामी बल्लेबाज जेरेमी सोलोजानो ने नाबाद 69 रन बनाये जबकि सुनील अंबरीश ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने 66 रन की साझेदारी की। 

इस साझेदारी को शिवम दुबे ने तोड़ा जब अंबरीश उनकी गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। कप्तान हनुमा विहारी ने गौतम को गेंद सौंपी जिसने मोंटसिन हाज (15) को पवेलियन भेजा। उन्होंने आखिरी छह में से पांच विकेट लिये। 

मेजबान का स्कोर 43वें ओवर में चार विकेट पर 134 रन था लेकिन 73वें ओवर में पारी 194 रन पर सिमट गई। इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (तीन) और अभिमन्यु ईश्वरन (छह) सस्ते में आउट हो गए। मयंक अग्रवाल भी पांच रन ही बना सके। इससे पहले भारत ए ने पहली पारी में 201 रन बनाये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल