1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी से इंडिया ‘सी’ ने जीता महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब

शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी से इंडिया ‘सी’ ने जीता महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 09:22 pm IST

शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया सी ने इंडिया बी पर आठ विकेट से जीत हासिल कर महिलाओं की टी20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

Shafali Verma, India c, India b, women's cricket- India TV Hindi
Shafali Verma Image Source : BCCI

युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के 45 गेंद में 89 रन की बदौलत इंडिया सी ने इंडिया बी पर आठ विकेट से जीत हासिल कर महिलाओं की टी20 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इंडिया बी ने बाराबती स्टेडियम में टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। 

इंडिया सी ने यह लक्ष्य 28 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। इस शानदार पारी के दौरान 15 साल की शेफाली ने 15 चौके और दो छक्के जमाये। 

इससे पहले पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 43 रन से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पूजा ने अपनी पारी के दौरान 22 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाये। 

मनाली दक्षिणी इंडिया सी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं जिन्होंने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि दयालन हेमलता और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक एक विकेट चटकाया। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल