1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, बतौर कप्तान जड़े सबसे तेज 11 हजार रन

विराट कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, बतौर कप्तान जड़े सबसे तेज 11 हजार रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 10, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 08:52 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 

IND v SL- India TV Hindi
विराट कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, बतौर कप्तान जड़े सबसे तेज 11 हजार रन  Image Source : BCCI

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले कप्तान बन गए हैं।

इस मैच से पहले कोहली बतौर कप्तान 11 हजार रन से सिर्फ 1 रन दूर थे। तीसरे मैच में 13वें ओवर में अपना खाता खोलते ही कोहली सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए। कोहली ने 169वीं पारी में ये कारनामा अपने नाम किया। बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने के मामलें में अब रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जिन्होंने 256 पारियों में ये कारनामा किया था।

कोहली कप्तान के तौर पर 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले एमएस धोनी, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं।

गौरतलब है कि इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे T20I मुकाबले में कोहली बतौर कप्तान क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। यही नहीं, कोहली फिलहाल T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल