1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द. अफ्रीका में विराट जीत की शौर्यगाथा...जानिए आधी रात हर हर हिंदुस्तान की पूरा कहानी

द. अफ्रीका में विराट जीत की शौर्यगाथा...जानिए आधी रात हर हर हिंदुस्तान की पूरा कहानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2018 05:50 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 05:50 pm IST

पोर्ट एलिजाबेथ में टॉस जीतकर द.अफ्रीका ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी दी। भारत को पहला झटका धवन का लगा लेकिन कल दिन रोहित शर्मा का था। हालांकि रोहित के शतक के दौरान विराट और रहाणे रन आउट हुए। रोहित ने 17 वां शतक जड़ा।

हार्दिक पंड्या और...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या और विराट कोहली

पोर्ट एलिजाबेथ में टॉस जीतकर द.अफ्रीका ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी दी। भारत को पहला झटका धवन का लगा लेकिन कल दिन रोहित शर्मा का था। हालांकि रोहित के शतक के दौरान विराट और रहाणे रन आउट हुए। रोहित ने 17 वां शतक जड़ा। द.अफ्रीका में उनका पहला शतक है।

विराट के आउट होने के बाद रन बनाने का सिलसिला काफी स्लो हो गया... 300 रन का सपना भी टूट गया। भारत ने द.अफ्रीका को 275 रन का टारगेट दिया। मैदान पर अफ्रीकी बल्लेबाज जोश के साथ उतरे। पहला विकेट गिराने में भारतीय गेंदबाज़ों को काफी मेहनत करनी पड़ी। 52 रन पर प्रोटियाज का पहला विकेट गिरा

लेकिन इसके बाद देसी गेंदों का सामना अफ्रीकी टीम नहीं कर सकी। हालांकि एक बार फिर विराट आर्मी के हाथ फिसले। ऐसा लगने लगा कि मैच हाथ से निकले लगा। लेकिन पहले ड्यूमिनी और फिर डिविलियर्स का विकेट लेकर पंड्या ने मैच फिर पलट दिया।

क्लासन और मिलर ने जोहान्सबर्ग जैसा जोश दिखाने की जरूर कोशिश की लेकिन चहल के इस इशारे ने उनके बल्ले पर फुलस्टॉप लगा दिया तो दूसरी तरफ कुलदीप यादव चुन चुनकर चौथे वनडे का बदला ले रहे थे। उनकी गेंदों का चक्रव्यूह में अफ्रीकी बल्लेबाज़ फंसते जा रहे थे और फिर वो वक्त आया... जिसका इंतजार हर एक हिंदुस्तानी बरसों से इंतजार कर रहा था। वो लम्हा जिसको देखने के लिए आंखें दशकों से तरस रही थी। वो सपना जो आज तक कोई भी भारतीय कप्तान पूरा नहीं कर सका था। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार हिंदुस्तान ने सीरीज जीती। पहली बार दक्षिण अफ्रीका में तिरंगा शान से लहराया। पहली बार विराट ने रचा इतिहास।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल