1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते फिर लगा जुर्माना

IND v ENG : भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते फिर लगा जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 07:12 pm IST

भारत पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

IND v ENG : भारतीय टीम पर...- India TV Hindi
IND v ENG : भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के चलते फिर लगा जुर्माना Image Source : GETTY

अहमदाबाद। भारत पर यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को तय समय से दो ओवर धीमे फेंकने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एलीट पैनल मैच रैफरियों के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया।

T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने डेविड मलान

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित है जिसमें खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर धीमा फेंकने के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

कोहली ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन और तीसरे अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन ने आरोप तय किये। भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी। 

Ind vs Eng : T20 के किंग बने विराट कोहली, अर्द्धशतकीय पारी के साथ लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल