1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया अभ्यास मैच पर मौसम की गाज नहीं गिरने की दुआ करेगी

टीम इंडिया अभ्यास मैच पर मौसम की गाज नहीं गिरने की दुआ करेगी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 02:46 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला से पहले तैयारी पुख्ता करने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम दुआ करेगी कि कल से यहां श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शुरू हो

इंडिया अभ्यास मैच पर...- India TV Hindi
इंडिया अभ्यास मैच पर मौसम की गाज नहीं गिरने की दुआ करेगी

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला से पहले तैयारी पुख्ता करने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम दुआ करेगी कि कल से यहां श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बारिश से खलल पैदा ना हो ।

बारिश के कारण कल भारतीय टीम को पहला अभ्यास सत्र इंडोर ही करना पड़ा । मौसम विभाग ने कल भी मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है ।

बतौर टेस्ट कप्तान यह विराट कोहली की पहली पूर्ण टेस्ट श्रृंखला है । इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वर्षाबाधित एकमात्र टेस्ट में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी । वह जीत के साथ अपने कैरियर की इस पारी का आगाज करने को आतुर होंगे ।

शिखर धवन और मुरली विजय के शीर्षक्रम पर रहते भारतीय बल्लेबाजी मजबूत लग रही है । गेंदबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है । हरभजन सिंह और अमित मिश्रा का अनुभव श्रीलंकाई विकेटों पर काफी उपयोगी साबित हो सकता है ।

कोहली बतौर बल्लेबाज खराब फार्म से जूझ रहे हैं लेकिन हमेशा विषम परिस्थितियों से निकलकर उन्होंने आलोचकों को बल्ले से जवाब दिया है । उन्होंने स्वीकार किया कि यह युवा टेस्ट टीम है लेकिन अपेक्षाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेगी ।

श्रीलंकाई बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज लाहिरू तिरिमन्ने करेंगे । इस टीम में बायें हाथ के बल्लेबाज उपुल थरंगा, कौशल सिल्वा, विकेटकीपर कुशल परेरा, मध्यम तेज गेंदबाज लाहिरू गामेगे और हरफनमौला सचित पतिराना समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं ।

यह भी देखना होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन लोकेश राहुल और वरूण आरोन जैसे युवा खिलाड़यों को अंतिम एकादश में उतारता है या नहीं ।

कोहली पांच गेंदबाजों को उतारने की रणनीति भी अपना सकते हैं ताकि वे श्रीलंकाई मौसम और पिच के अनुकूल खुद को ढाल सके । भारतीय तेज गेंदबाजों के पास अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का यह सुनहरा मौका है जो पूरे सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके ।

टीम

भारत
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रिधिमान साहा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, वरूण आरोन, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा ।

श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश
लाहिरू तिरिमन्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, उपुल थरंगा, मिलिंदा सिरिवर्धने, कुशाल जनित परेरा, स्नेहन जयसूर्या, निसाला तिराका, कासुन रजीता, विश्वा फर्नांडो, जेफ्री वेंडरसे, लाहिरू गामेगे, धनुष्का गुणतिलेके, सचित पतिराना, निरोशन डिकवेला ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल