1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Cricket Streaming रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स: कब, कहाँ और कैसे देखें ऑनलाइन मैच

Live Cricket Streaming रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स: कब, कहाँ और कैसे देखें ऑनलाइन मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 07, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 07:53 pm IST

अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की इंडिया लिजेंड्स का सामना ब्रायन लारा की विंडीज लिजेंड्स से होने जो होने जा रहा है।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar Image Source : TWITTER/RSWORLDSERIES

मुंबई की सभी सड़के आज (शनिवार को) वानखेड़े स्टेडियम की ओर जाती दिखाई देंगी क्योंकि अनअकेडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के पहले मैच में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की इंडिया लिजेंड्स का सामना ब्रायन लारा की विंडीज लिजेंड्स से होने जो होने जा रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के लिए यह बेहद भावुक पल होगा क्योंकि 14 नवंबर 2013 के बाद से सचिन पहली बार वानखड़े स्टेडियम में खेलेंगे। इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के करियर का आखिरी मैच उसी टीम के खिलाफ था जिस टीम के खिलाफ वह आज (शनिवार को) मैदान पर उतरेंगे।

 

यहाँ जानिये मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियाँ:- 

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी का पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी का पहला टी20 मैच 7 मार्च को खेला जाएगा।

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी का पहला टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी का पहला टी20 मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी के पहले टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी के पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Voot पर देख सकते हैं।

इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी के पहले टी20 मैच को टेलीविजन में लाइव कौन से चैनल पर देख सकते हैं? 

 इंडिया लिजेंड्स बनाम विंडीज लिजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी के पहले टी20 मैच को आप कलर सिनेप्लेक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल