1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की निगाहें तीसरे वनडे में अजेय बढ़त बनाने पर

भारत की निगाहें तीसरे वनडे में अजेय बढ़त बनाने पर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 02:02 pm IST

भारतीय टीम कल शुक्रवार को जब यहां पांच मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में कमजोर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी तो उसका इरादा इसमें जीत दर्ज कर 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करना होगा।

Team India- India TV Hindi
Team India

नार्थ साउंड :एंटीगा: आत्मविास से लबरेज भारतीय टीम कल शुक्रवार को जब यहां पांच मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में कमजोर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी तो उसका इरादा इसमें जीत दर्ज कर 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करना होगा। 

भारतीय टीम पोर्ट आफ स्पेन में दूसरे वनडे में 105 रन से जीत दर्ज कर 1-0 से आगे हो गयी क्योंकि शुरूआती मैच में बारिश के कारण केवल 39 ओवर ही खेल जा सके थे। 

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरे मैच में शीर्ष क््रुम के तीन बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बाद अपनी बेहतरीन लाइन एवं लेंथ से काफी प्रभावित किया, जिससे टीम ने वेस्टइंडीज में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

रहाणे ने तीसरा वनडे शतक जमाया जबकि कोहली और धवन ने अर्धशतकीय पारियां खेली जिसकी बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया। अब तीनों इसी लय को जारी रखना चाहेंगे जबकि अनुभवी खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह भी मध्यक्रम में अच्छा करना चाहेंगे। युवा आलराउंडर हार्दकि पंड्या और केदार जाधव की मौजूदगी से मेहमान टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और आफ स्पिनर रविचंद्रन अनि की बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी वाकिफ हैं। 

गेंदबाजी विभाग में भुवनेर कुमार और उमेश यादव फिर से आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें पंड्या भी अपनी भूमिका निभायेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनि और कुलदीप यादव के कंधों पर होगी। 

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने दूसरे वनडे में प्रभावित किया था, उन्होंने नौ ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट झाटके और कप्तान कोहली की प्रशंसा के पात्र बने। 

युवराज ने भी काफी समय बाद गेंदबाजी की थी और यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन रविंद्र जडेजा को अतिरिक्त गेंदबाज के रूप में शामिल करता है या नहीं। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेर ने अपने पांच ओवर में महज नौ रन देकर दो विकेट झाटके। 

कोहली, युवराज, धवन और पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने आम अभ्यास सत्रों के अलावा मैच से पहले जिम में भी पसीना बहाया। हालांकि वे कमजोर और कम अनुभवी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिये भविष्य के श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के कठिन दौरों से पहले इस सीरीज का सकारात्मक रूप से समापन करना काफी अहम होगा। 

सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही वेस्टइंडीज ने दो नये चेहरों कायले होप और सुनील एम्ब्रिस को बचे हुए तीन मैचों की वनडे टीम में शामिल किया है। इन दोनों ने 13 सदस्यीय टीम में जोनाथन कार्टर और केसिरक विलियम्स की जगह ली। 

घरेलू टीम उम्मीद करेगी कि इन दो नये खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले। 

वेस्टइंडीज की टीम पहली बार आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के लिये ालीफाई करने में असफल रही थी और टीम सर विवियन रिचडर्स स्टेडिमय में विपक्षी टीम को पस्त करने के लिये बेताब होगी। 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, एम एस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दकि पंड्या, रविचंद्रन अनि, भुवनेर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, दिनेश कार्तकि, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, रिषभ पंत। 

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बीशू, रोस्टन चेज, मिगुएल कमिंस, कायले होप, शाई होप, एलजारी जोसफ, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एशले नर्स, कीरन पावेल, रोवमैन पावेल। 

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल