1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को 20 विकेट लेना सीखना होगा: रवि शास्त्री

टीम इंडिया को 20 विकेट लेना सीखना होगा: रवि शास्त्री

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2015 09:17 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 09:19 am IST

गाले: टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का कहना है कि अब समय आ गया कि टीम इंडिया को 20 विकेट लेकर विदेशी ज़मीन पर मैच जीतना शुरु करे। श्रीलंका दौरे का पहला टेस्ट बुधवार

टीम इंडिया को 20 विकेट...- India TV Hindi
टीम इंडिया को 20 विकेट लेना सीखना होगा: रवि शास्त्री

गाले: टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का कहना है कि अब समय आ गया कि टीम इंडिया को 20 विकेट लेकर विदेशी ज़मीन पर मैच जीतना शुरु करे।

श्रीलंका दौरे का पहला टेस्ट बुधवार को यहां शुरु हो रहा है। इस दौरे पर भारत को तीन टेस्ट खेलने हैं।

शास्त्री ने कहा, “आप क्रिकेट के मैदान में मैच ड्रॉ करने के इरादे से नहीं उतरते। आपको 20 विकेट लेने होंगे जो जीत के लिए बहुत ज़रुरी हैं। आपको सोचना पड़ेगा कि कैसे ये 20 विकेट लेकर मैच जीता जाए।”

उन्होने कहा, “मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है और अब घरेलू जैसी कंडीशन्स में इस अनुभव का फायदा उठाना चाहिए।”

शास्त्री ने पांच बॉलर खिलाने के कप्तान विराट कोहली के फ़ैसले का समर्थन करते हुए कहा कि एक अतिरिक्त बॉलर मैच अपने पक्ष में ख़त्म करने में मददगार हो सकता है। सिर्फ रन बनाने से मैच नहीं जीते जाते, 20 विकेट भी लेने होते हैं। मौजूदा ऐसेज़ सीरीज़ में इंग्लैंड की गेंदबाज़ी दोनों टीमों के बीच मुक्य अंतर है।  

भारत ने श्रीलंका में आख़िरी बार 1993 में टेस्ट सीरीज़ जीती थी। तब से यहां जीतना मुश्किल रहा है लेकिन श्रीलंका की टीम में अब नये चेहरे हैं और वह भी नयी टीम बनाने की प्रक्रिया से गुज़र रहा है। ऐसे में भारत के पास सीरीज़ जीतने का अच्छा मौक़ा है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल