1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉर्नर और स्मिथ को ऑउट किए बिना भारत नहीं जीत सकता ऑस्ट्रेलिया में सीरीज : चैपल

वॉर्नर और स्मिथ को ऑउट किए बिना भारत नहीं जीत सकता ऑस्ट्रेलिया में सीरीज : चैपल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2020 08:50 pm IST,  Updated : May 08, 2020 08:50 pm IST

महान क्रिकेटर इयान चैपल का मानना है कि अगर भारतीय टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को जल्दी आउट नहीं करती है तो ऑस्ट्रेलिया में इस साल टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकेगी ।

वॉर्नर और स्मिथ को ऑउट...- India TV Hindi
वॉर्नर और स्मिथ को ऑउट किए बिना भारत नहीं जीत सकता ऑस्ट्रेलिया में सीरीज : चैपल Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल का 13वां सीजन पहले ही स्थगित हो चुका है और अब भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग अभी भी इस दौरे के होने की उम्मीद जता रहे है। पिछली बार जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो टीम इंडिया ने कंगारूओं को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी। लेकिन तब वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। इस बार जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो वॉर्नर और स्मिथ टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल का भी मानना है कि अगर भारतीय टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को जल्दी आउट नहीं करती है तो ऑस्ट्रेलिया में इस साल टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकेगी। चैपल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने की दशा में अगर यह सीरीज होती है तो इन दोनों की मौजूदगी का ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिलेगा।

यह भी पढे़ं- दर्शकों के क्रिकेट मैच के आयोजन पर विराट कोहली ने रखा अपना पक्ष

उन्होंने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो में कहा,‘‘मुझे इस श्रृंखला का इंतजार है । यह काफी रोचक होगी । भारत ने पिछले दौरे पर आस्ट्रेलिया को हराया था तो टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगी ।’’ चैपल ने कहा ,‘‘ इस बार भारत के लिये चुनौती कठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम में होंगे । भारतीय टीम हालांकि आस्ट्रेलियाई हालात में अच्छा खेलने में सक्षम है ।’’

बता दें, भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2018 -19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। उस समय आस्ट्रेलियाई टीम में वार्नर और स्मिथ नहीं थे क्योंकि दोनों गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे। चैपल ने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है। उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है। भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और चैपल को सस्ते में आउट कर दे।’’ उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों प्रारूप खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ है।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल