1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारिश से धुला भारत पाकिस्तान महिला टीम का टी20 मुकाबला

बारिश से धुला भारत पाकिस्तान महिला टीम का टी20 मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 03:18 pm IST

भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला अभ्यास मैच रविवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। 

India Pakistan women's team T20 match in rain- India TV Hindi
India Pakistan women's team T20 match in rain Image Source : TWITTER/T20 WORLD CUP

ब्रिसबेन। भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला अभ्यास मैच रविवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारी बारिश के कारण एलेन बोर्डर फील्ड पर होने वाला यह मुकाबला टास के बिना ही रद्द हो गया। भारत अपने दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में यहां 18 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। 

महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होगा जिसका पहला मैच भारत और गत चैंपियन तथा चार बार के विजेता आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाएगा। अन्य अभ्यास मैचों में इंग्लैंड ने एडीलेड में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया। 

ऑस्ट्रेलिया की अंतिम चरण की तैयारियों को भी झटका लगा जब शनिवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ उसका अभ्यास मैच भी मैदान गीला होने के कारण रद्द हो गया था। बांग्लादेश का विश्व कप में पदार्पण कर रहे थाईलैंड के खिलाफ मुकाबला भी रद्द हो गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।