1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे पर अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा भारत : रिपोर्ट

श्रीलंका दौरे पर अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा भारत : रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2021 02:10 pm IST,  Updated : May 11, 2021 02:10 pm IST

कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवरों के सभी मैचों की मेजबानी करेगा। 

श्रीलंका दौरे पर अपने...- India TV Hindi
श्रीलंका दौरे पर अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा भारत : रिपोर्ट Image Source : GETTY

नई दिल्ली| कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवरों के सभी मैचों की मेजबानी करेगा। भारतीय क्रिकेट टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इस साल जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसकी जानकारी दी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रशासनिक समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने स्पोर्टस्टार से कहा, " पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर कराने की हमारी योजना है। अभी यह फैसला किया गया है कि आर प्रेमदासा स्टेडियम इन मैचों की मेजबानी करेगा।"

खबरों के अनुसार, भारतीय टीम पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर इसके बाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहेगी। क्वरंटीन पूरा करने के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 22 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

उन्होंने कहा, " निश्चित रूप से यह इस पर भी निर्भर करता है कि कि उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती है। कोरोना के कारण हम फैंस को स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, इसलिए सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल