1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2019 11:55 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:58 pm IST

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन आज यानी रविवार, 21 जुलाई को किया जाएगा। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई में आयोजित बैठक में टीम का चयन करेगी।

india cricket team- India TV Hindi
वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम  Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन आज यानी रविवार, 21 जुलाई को किया जाएगा। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई में आयोजित बैठक में टीम इंडिया का चयन करेगी।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है क्योंकि टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिये जाने की संभावना हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा शामिल हैं। बता दें कि कोहली को काफी समय से आराम दिए जाने की चर्चा चल रही है।

वहीं, टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह वेस्ट इंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में ऋषभ पंत को टीम में जगह मिलना सुनिश्चित माना जा रहा है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय और खलील अहमद पर भी सभी की निगाहें होगी।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है जिसमें 3 टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। मौजूदा समय में भारत ए टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां वह पांच गैर आधिकारिक वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से अपराजेय बढ़त बना चुकी है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल