1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का हुआ ऐलान, 17 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टेस्ट - देखें पूरा शेड्यूल

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का हुआ ऐलान, 17 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टेस्ट - देखें पूरा शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2021 07:47 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 07:47 pm IST

भारत इस दौरे पर सबसे पहले तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला जोहानसबर्ग में होगा, वहीं दूसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा।  

India's tour of South Africa announced, the first Test will be played on December 17 - see full sche- India TV Hindi
India's tour of South Africa announced, the first Test will be played on December 17 - see full schedule Image Source : GETTY IMAGES

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान गुरुवार को हो गया है। इस दौरे का आगाज जोहानसबर्ग में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगा। 41 दिन लंबे चलने वाले इस दौरे का अंत 26 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टी20 मुकाबले से होगा।

भारत इस दौरे पर सबसे पहले तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला जोहानसबर्ग में होगा, वहीं दूसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा।

11 जनवरी से भारत मेजबानों के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगा। पहला मुकाबला बोलैंड पार्क, पार्ली में होगा, वहीं बाकी बचे दो मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के बाद भारत को यहां चार मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। सीरीज के पहले दो मुकाबले न्यूलैंड्स, केप टाउन में होंगे, वहीं 23 और 26 जनवरी को होने वाले दो अन्य मुकाबले बोलैंड पार्क, पार्ली में खेले जाएंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्‍टर ग्रीम स्मिथ ने कहा, “भारत के खिलाफ दो टेस्‍ट जोहान्‍सबर्ग में खेले जाएंगे जबकि 26 दिसंबर से शुरू होने वाला दूसरा टेस्‍ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज होनी हैं जिसके मैच केपटाउन और पार्ल सिटी में होंगे।”

MATCHES DATE TIME
South Africa vs India, 1st Test Dec 17, Fri - Dec 21, Tue 1:30 PM
South Africa vs India, 2nd Test

Dec 26, Sun - Dec 30, Thu

1:30 PM
South Africa vs India, 3rd Test Jan 03, Mon - Jan 07, Fri 1:30 PM
South Africa vs India, 1st ODI

Jan 11, Tue

2:00 PM
South Africa vs India, 2nd ODI Jan 14, Fri 2:00 PM
South Africa vs India, 3rd ODI Jan 16, Sun 2:00 PM
South Africa vs India, 1st T20I

Jan 19, Wed

7:30 PM
South Africa vs India, 2nd T20I Jan 21, Fri 7:30 PM
South Africa vs India, 3rd T20I Jan 23, Sun 7:30 PM
South Africa vs India, 4th T20I Jan 26, Wed 7:30 PM

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल