1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट से पहले बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए कोहली, देखें Video

इंदौर टेस्ट से पहले बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए कोहली, देखें Video

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:23 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को यहां बच्चों के साथ सड़कों पर क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। 

virat kohli- India TV Hindi
इंदौर टेस्ट से पहले बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए कोहली, देखें Video Image Source : TWITTER

इंदौर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को यहां बच्चों के साथ सड़कों पर क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कोहली को आराम मिला था, लेकिन वह टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए वापस टीम में कप्तान के रूप में शामिल हो गए हैं।

पहला टेस्ट मैच गुरुवार को यहां होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा। कोहली को शहर के बिचोली मारदाना इलाके में एक शूट के दौरान बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए देखा गया।बच्चों के साथ खेलते हुए कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में उन्हें चेक शर्ट और जीन्स पहने बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। कोहली छुट्टी के दौरान अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ भूटान गए थे। उन्होंने इस दौरान अपने सोशल मीडिया हेंडल पर कई फोटो भी शेयर की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल