1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बाद क्या अंग्रेजों का भी होगा वही हश्र

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बाद क्या अंग्रेजों का भी होगा वही हश्र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 04:15 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में 6 वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से जीती तो वहीं टी ट्वेंटी में भी साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया। वहीं निदाहास ट्रॉफी में भी 4-1 से जीत दर्ज की और यही वजह है कि टीम पर कोई दवाब नहीं है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

जब टीम इंडिया के पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा राम हो और विराट कोहली जैसा लखन हो तो फिर इस टीम को कौन हरा सकता है तभी तो लंदन पहुंचकर भी टीम इंडिया कूल-कूल है। चेहरे पर ना कोई तनाव है और ना कोई खौफ...टीम इंडिया के हर खिलाड़ी अपनी मुस्कान से जीत की गारंटी दे रहे हैं।

वैसे इस बार इंग्लैंड से दो-दो हाथ करने के लिए आयरलैंड पहुंची टीम इंडिया पूरी तरह बदली हुई है। कप्तान से लेकर टीम का हर खिलाड़ी पूरी तरह फिट है और फिटनेस की दम आयरलैंड पहुंचकर में भी दिख रहा है। आखिर हो भी क्यों ना इस टीम में जीतने का जज्बा है। इंग्लैंड की धरती पर हर हाल में इतिहास रचने की तमन्ना है और इस बार इंग्लैंड में टीम इंडिया का दावा मजबूत भी दिख रहा है क्योंकि विराट की सेना लगातार विदेशी धरती पर जीत दर्ज करते आ रही है।

दक्षिण अफ्रीका में 6 वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से जीती तो वहीं टी ट्वेंटी में भी साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया। वहीं निदाहास ट्रॉफी में भी 4-1 से जीत दर्ज की और यही वजह है कि टीम पर कोई दवाब नहीं है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला आयरलैंड से है हालांकि इंग्लैंड पहुंच चुकी टीम इंडिया अपने आप को पहले वहां के आबो हवा में ढाल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल