1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत, टीम में चुनी गईं 3 भारतीय

टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत, टीम में चुनी गईं 3 भारतीय

 Reported By: IANS
 Published : Nov 25, 2018 10:24 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 10:24 pm IST

आईसीसी ने वेस्टइंडीज में समाप्त हुईं आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम ऑफ टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है।

टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत- India TV Hindi
टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत Image Source : BCCI

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रविवार को समाप्त हुए महिला टी-20 विश्वकप टीम की कप्तान नियुक्त किया है। आईसीसी ने वेस्टइंडीज में समाप्त हुईं आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम ऑफ टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। महिला टी-20 विश्वकप टीम में इंग्लैंड और भारत की सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

इसके अलावा टी-20 विश्वकप खिताब अपने नाम करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम से दो और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज से एक-एक खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम में हरमनप्रीत के अलावा पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं आस्ट्रेलिया की एलीसा हेली, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है। 

इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज की दीएंद्रा डाटिन और आस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी, तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड की एनया श्रबसोले, न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक, भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव और इंग्लैंड की लेग स्पिनर क्रिस्टि गॉर्डन को चुना गया है। 

बांग्लादेश की जहांआरा आलम को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। 

आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप कप टीम (बल्लेबाजी क्रम में) : 

एलीसा हेली (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), दीएंद्रा डाटिन (वेस्टइंडीज), जवेरिया खान (पाकिस्तान), एलीसे पैरी (आस्ट्रेलिया), लैग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), एनया श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टि गॉर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव(भारत), जहांआरा आलम (बांग्लादेश, 12वें खिलाड़ी के रूप में)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल