1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को पारी और 21 रन से हराया

भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को पारी और 21 रन से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 07:22 pm IST

भारत ने मैच के चौथे और आखिरी दिन श्रीलंका को दूसरी पारी में 324 रन पर समेट दिया जिससे वह मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर से 21 रन से पीछे रह गयी। 

आयूष बडोनी- India TV Hindi
आयूष बडोनी

कोलंबो: भारत की अंडर -19 क्रिकेट टीम ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंकाई टीम को पारी और 21 रन से शिकस्त दी। विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मदुश्का (103 रन) का शानदार शतक और नुवानीडू फर्नांडो की 78 रन की पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी क्योंकि भारत ने मैच के चौथे और आखिरी दिन श्रीलंका को दूसरी पारी में 324 रन पर समेट दिया जिससे वह मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर से 21 रन से पीछे रह गयी। 

श्रीलंका ने आखिरी दिन सात विकेट गंवाकर महज 147 रन जोड़े। भारत के लिये मोहित जांगड़ा ने शानदार गेंदबाजी, उन्होंने 72 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्हें अयूष बडोनी को सहयोग मिला जिन्होंने दो विकेट झटके। 

वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने दूसरी पारी में भी एक विकेट लिया, हालांकि वह बल्लेबाजी के दौरान बिना रन जोड़े ही आउट हो गये थे। 

इससे पहले भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 244 रन पर समेट दिया था। उसने बदोनी (नाबाद 185 रन) और सलामी बल्लेबाज अथवारा टैडे (113) के शतकों की बदौलत 589 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 345 रन की बढ़त हासिल की थी। 

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से हम्बनटोटा में शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल