1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 696 दिन बाद कप्तान बने एमएस धोनी हुए फ्लॉप, झुकी नजरों के साथ लौटे पवेलियन

696 दिन बाद कप्तान बने एमएस धोनी हुए फ्लॉप, झुकी नजरों के साथ लौटे पवेलियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2018 11:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 12:14 am IST

लगभग दो साल बाद टीम की कमान सम्भाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को मैदान पर उतरते ही भले ही इतिहास रच हो लेकिन वापस झुकी आंखों के साथ जाना पड़ा।

664 दिन बाद कप्तान बने एमएस धोनी हुए फ्लॉप, झुकी नजरों के साथ लौटे पवेलियन- India TV Hindi
664 दिन बाद कप्तान बने एमएस धोनी हुए फ्लॉप, झुकी नजरों के साथ लौटे पवेलियन Image Source : AP

दुबई। लगभग दो साल बाद टीम की कमान सम्भाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को मैदान पर उतरते ही भले ही इतिहास रच हो लेकिन वापस झुकी आंखों के साथ जाना पड़ा। दरअसल अफगानिस्तान से मिले 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट जल्दी खोने के बाद जब बल्लेबाजी के लिए एमएस धोनी आए तो कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 17 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। 

जावेद अहमदी की गेंद पर धोनी ऑफ स्टंप खेलना चाहते थे लेकिन गेंद धोनी के पैड में लगकर फील्डर के हाथों में चली गई। लेकिन अपील करने पर अंपायर ने LBW आउट करार दे दिया। हालांकि भारत के पास रिव्यू न होने के चलते धोनी को वापस झुकी नजरों के जाना पड़ा। धोनी के आउट होते ही मैदान में सन्नाटा छा गया। हालांकि जब धोनी के डिसमिसल की बॉल ट्रैकिंग देखी गई तो धोनी नॉट आउट थे। गेंद पिचिंग आउट साइड, इम्पैक्ट इन लाइन और लेग स्टंप को छोड़कर जा रही थी। 

बता दें कि धोनी 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। धोनी ने यह मुकाम एशिया कप-2018 में सुपर-4 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया। दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों को ही इस मैच में टीम प्रबंधन ने आराम देने के फैसला किया। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी 696 दिनों बाद एक बार फिर धोनी के कंधों पर आ गई और धोनी के नाम जो रिकार्ड आने से रह गया वो आखिरकार उनकी रिकार्डबुक में आ गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल