1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम के 11 खिलाड़ियों ने एक साथ किया डेब्यू और रच दिया इतिहास

टीम के 11 खिलाड़ियों ने एक साथ किया डेब्यू और रच दिया इतिहास

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2018 10:17 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 10:18 am IST

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खेला जा रहा है यादगार टेस्ट।

अफगानिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

बेंगलुरू: भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां गुरुवार को एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह अफगानिस्तान का पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच है।

मौजूदा समय में अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेलने वाला 12वां देश बन गया है। हाल ही में अफगानिस्तान और आयरलैंड को आईसीसी ने टेस्ट टीम का दर्जा दिया था। भारत के खिलाफ जैसे ही अफगानिस्तान की टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी वैसे ही पूरी टीम के सारे खिलाड़ियों ने एक साथ टेस्ट क्रिकेट में आगाज किया। 

अफगानिस्तान की पूरी टीम ने टेस्ट डेब्यू किया। उसके कप्तान असगर स्टानिकजाई को टॉस से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सलीम दुर्रानी ने स्मृति चिन्ह भेंट दिया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अफगानिस्तान टीम से मुलाकात की। इस मौके पर स्टानिकजाई ने कहा, हमें अपना पहला टेस्ट मैच खेलने पर गर्व है। सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली है लेकिन पहले टेस्ट मैच का अनुभव अलग है।

अफगानिस्तान ने इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में चुना है।

अफगानिस्तान: असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, हस्तमुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, यामिन अहमदजाई और वफादार।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल