1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीटर सिडल का वनडे 'वनवास' खत्म, 8 साल बाद हुई वापसी, बेहरेनडॉर्फ को मिला डेब्यू का मौका

पीटर सिडल का वनडे 'वनवास' खत्म, 8 साल बाद हुई वापसी, बेहरेनडॉर्फ को मिला डेब्यू का मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2019 07:58 am IST,  Updated : Jan 12, 2019 07:58 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

Australian Cricket Team- India TV Hindi
Australian Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच में मेजबान टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया वैसे ही एक खिलाड़ी का वनडे वनवास खत्म हो गया। ये खिलाड़ी रहे पीटर सिडल। सिडल पिछले 8 साल से वनडे टीम से बाहर चल रहे थे और अब वो साल 2010 के बाद पहली बार कोई वनडे मैच खेलते नजर आईएंगे। 

सिडल के नाम अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो वनडे मैचों के बीच सबसे लंबे गैप का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सिडल ने 8 साल 168 दिनों के बाद कोई वनडे खेला है जो कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे लंबा समय है। सिडल ने टिम जॉहरर (6 साल, 282 दिन) को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा सिडल ने इस दौरान वनडे में वापसी तक 169 वनडे मैक गंवाए हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मैच गंवाने का रिकॉर्ड है। इस मामले में सिडल ने ब्रैड हॉग (157 वनडे) को पछाड़ा।

सिडल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ को भी डेब्यू का मौका मिला है। बेहरेनडॉर्फ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे खेलने वाले 227वें खिलाड़ी बने हैं और उन्हें वनडे डेब्यू की कैप ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा ने ने दी।

टीम इंडिया की बात करें तो इस मैच में हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को जगह नहीं मिली है और टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, एम एस धोनी, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है। दोनों टीमों का इरादा पहले मैच को जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाने का होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल