1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या पर लगा बैन तो रविंद्र जडेजा को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका

हार्दिक पंड्या पर लगा बैन तो रविंद्र जडेजा को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 11, 2019 10:14 am IST,  Updated : Jan 11, 2019 12:22 pm IST

हार्दिक पंड्या पर बैन लगने की सिफारिश की गई है और अगर उन पर बैन लगता है तो विराट कोहली ने उनका विकल्प तैयार कर लिया है।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। टीम इंडिया को सीरीज जीतने का दावेदार तो माना जा रहा है लेकिन हार्दिक पंड्या और के एल राहुल ने मैच से ठीक पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंड्या और राहुल पर दो मैच के बैन की सिफारिश की गई है और ऐसे में अब तक ये साफ नहीं है कि क्या पंड्या पहले मैच में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सभी विकल्प खुले रखे हैं और उन्होंने इशारा दे दिया है कि अगर पंड्या पर स्थिति बिगड़ती है तो वो रविंद्र जडेजा को उनके विकल्प के तौर पर टीम में जगह देंगे।

कोहली को टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कोई टेंशन नहीं है और पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कोहली ने कहा, 'जहां तक टीम बैलेंस और कॉम्बिनेशन की बात है तो जाहिर तौर पर आपको टीम के बारे में पहले से पता होना चाहिए। लेकिन इन चीजों (पंड्या-राहुल विवाद) पर पर आपका काबू नहीं होता और ऐसे में आपको इसे सही तरीके से संभालना होता है। हमें भी इस पर ध्यान देना होगा और जब फैसला आएगा तो सही कॉम्बिनेशन के साथ टीम बनानी होगी। देखते हैं कि फैसला आने के बाद क्या हालात बनते हैं।'

आपको बता दें कि पंड्या और राहुल के खिलाफ 2 मैचों के बैन की सिफारिश की गई है और अगर दोनों पर बैन लगता है कि पंड्या तीन मैचों की सीरीज के पहले जो मैच नहीं खेल पाएंगे।

इससे पहले कोहली ने पंड्या-राहुल विवाद पर अपना पक्ष रखा और कहा, 'जहां तक भारतीय क्रिकेट टीम की बात है हम किसी भी  अनुचित टिप्पणियों के साथ नहीं हैं। जो भी खिलाड़ी इसमें शामिल हैं उन्हें पता है कि उनसे क्या गलती हुई है और इससे कितना बड़ा नुकसान हुआ है। निश्चित तौर पर ये हर किसी के लिए ठेस पहुंचाने जैसा है और वो इसे जरूर समझेंगे कि जो भी हुआ वो सही नहीं था।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल