दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बनाकर बढ़त को मजबूत कर लिया। भारत ने पृथ्वी शॉ (4) का विकेट खोया, जिन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड किया। मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर विकेट पर खड़े हैं। उनके साथ नाबाद लौटने वाले नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह ने 11 गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोला है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान), जोए बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिसेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।
संपादक की पसंद