1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd ODI : स्टीव स्मिथ ने कुछ इस अंदाज में करवाया फिंच को रन आउट की आ गई पाकिस्तान की याद

IND vs AUS 3rd ODI : स्टीव स्मिथ ने कुछ इस अंदाज में करवाया फिंच को रन आउट की आ गई पाकिस्तान की याद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 03:58 pm IST

स्टीव स्मिथ ने अपने कप्तान ऐरॉन फिंच को कुछ इस अंदाज में रन आउट करवाया कि हर किसी को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रन आउट की याद आ गई।

India vs Australia 3rd ODI Steve Smith Aaron Finch M.Chinnaswamy Stadium - India TV Hindi
India vs Australia 3rd ODI Steve Smith Aaron Finch M.Chinnaswamy Stadium  Image Source : TWITTER

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दौरान स्टीव स्मिथ ने अपने कप्तान ऐरॉन फिंच को कुछ इस अंदाज में रन आउट करवाया कि हर किसी को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रन आउट की याद आ गई।

हुआ यह कि पारी के 9वें ओवर के दौरान स्टीव स्मिथ शमी की पांचवी गेंद पर प्वॉइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन चुराना चाहते थे। शॉट खेलकर उन्होंने फिच को दौड़ने को कहा, लेकिन प्वॉइंट पर चौकन्ने खड़े जडेजा को देख स्टीव स्मिथ ने रन लेने से इनकार कर दिया। तब तक फिंच स्मिथ के छोर के नजदीक पहुंच गए थे। स्मिथ ने तब डाइव लगाकर अपने आप को आउट होने से बचाया। इस रन आउट के बाद फिंच काफी नराज दिखाई दिए।

हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही रन आउट देखने को मिला था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच टी20 मैच खेला जा रहा था तब सरफराज अहमद ने टीम के साथी खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद को रन आउट करवाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल