1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus: विस्फोटक शतकीय पारी खेलने के बाद डेविड वॉर्नर ने बताया भारत के खिलाफ जीत का प्लान

Ind vs Aus: विस्फोटक शतकीय पारी खेलने के बाद डेविड वॉर्नर ने बताया भारत के खिलाफ जीत का प्लान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 14, 2020 10:10 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 10:40 pm IST

वार्नर ने अपने कप्तान एरॉन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 256 रन जोड़कर आस्ट्रेलिया को भारत पर 10 विकेट से जीत दिलाई।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : BCCI

मुंबई| बेहतरीन शतकीय पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को मंगलवार को भारत के खिलाफ 10 विकेट से एकतरफा जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि उनके अंदर हमेशा से रनों की भूख रही है। वॉर्नर ने अपने कप्तान एरॉन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 256 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को भारत पर 10 विकेट से जीत दिलाई। वॉर्नर को उनकी नाबाद 128 रनों की पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। फिंच ने भी नाबाद 110 रन बनाए।

'मैन ऑफ द मैच' खिताब मिलने के बाद वॉर्नर ने कहा, "मेरे अंदर शुरू से ही रनों की भूख है। हमारे गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर भारत को 255 रनों पर रोक बड़ा काम किया। हम सिर्फ पावरप्ले को बचाना चाहते थे। हमने अच्छी शुरुआत की और अंत अच्छा करने में सफल रहे। हमारी कोशिश स्ट्राइक रोटेट करने और बीच में मौका मिलने पर बाउंड्री लगाने की थी। हम जानते थे कि अगर हम आखिर तक टिके रहे तो मैच जीत जाएंगे।"

भारत के लिए शिखर धवन ने 74 और लोकेश राहुल ने 47 रनों की पारी खेलीं लेकिन मध्य क्रम एक बार फिर पूरी तरह से विफल रहा। जिसके चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए जबकि 2-2 विकेट केन रिचर्डसन और एडम जैम्पा के नाम रहें।

बता दें की तीन वनडे मैचों कि सीरीज का पहल मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, अब दूसरा वनडे राजकोट में 17 जनवरी को खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल