1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर और बाउंसर से हो गया था हैरान- डेविड वॉर्नर

Ind vs Aus : जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर और बाउंसर से हो गया था हैरान- डेविड वॉर्नर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 02:33 pm IST

भारत की 10 विकेट की जीत में वॉर्नर 128 रन बनाकर नाबाद रहे थे, उन्होंने बुमराह की गेंदों का डटकर सामना किया। 

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : BCCI/AP

मुंबई| ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा कि वह यहां वनडे श्रृंखला के शुरूआती मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के यॉर्करऔर बाउंसर से हैरान रह गये थे। वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ भारत की 10 विकेट की जीत में वॉर्नर 128 रन बनाकर नाबाद रहे थे, उन्होंने बुमराह की गेंदों का डटकर सामना किया। कप्तान आरोन फिंच ने भी नाबाद 110 रन की पारी खेली थी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने काफी ओवर रहते जीत हासिल कर ली थी। 

यह पूछने पर कि बुमराह और चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदों का सामना करने के लिये उन्होंने कैसे तैयारी की , वॉर्नर ने कहा, ‘‘इसके लिये आपको अच्छी तरह सीधे खड़े रहना होता है। मैं नहीं सोच सकता कि ब्रेट ली जैसा गेंदबाज बाउंड्री से भागकर आते हुए अचानक से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने लगे, इसके लिये आपको आदी होने के लिये थोड़ा समय लगता है और बुमराह के पास यह कौशल है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उसके (बुमराह) बाउंसर आपको हैरान करते हैं, उसके यॉर्करभी आपको हैरान कर सकते हैं और फिर वह ‘चेंज-अप’ फेंकता है, जो बहुत मुश्किल है। यह उसी तरह है जैसे लसिथ मलिंगा शुरू में किया करता था, वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता था और उन्हें स्विंग कराता था। ’’ 

वॉर्नर ने कहा, ‘‘लेकिन आप जानते हो कि आपको यॉर्करऔर बाउंसर का सामना करना होगा, लेकिन यह निर्भर करता है कि आप इनका सामना कैसे करते हो जो बहुत ही अलग हैं। ’’ 

कुलदीप की गेंदबाजी के बारे में उन्होंने स्वीकार किया कि इस चाइनामैन गेंदबाज की गेंदों को समझना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप (यादव), उसकी गेंदबाजी में भी ‘चेंज-अप’ है। मुझे लगता है कि वह इन दिनों थोड़ा धीमी गेंदबाजी कर रहा है, वह राशिद खान से काफी अलग है जो 100 किमी प्रति रफ्तार से गेंदबाजी करता है। दूधिया रोशनी में मुझे लगता है कि बायें हाथ के चाइनामैन का सामना करना बहुत मुश्किल होता है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल