1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस भारतीय गेंदबाज़ से बचके रहना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम

इस भारतीय गेंदबाज़ से बचके रहना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Sep 16, 2017 04:57 pm IST

कुलदीप यादव की गेंदबाजी से चिंतित आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत के इस कलाई के स्पिनर की गेंद को भांपना बहुत मुश्किल है और उसकी गेंदों को खेलने के लिये अतिरिक्त तैयारी करनी होगी।

KULDEEP- India TV Hindi
KULDEEP

चेन्नई: कुलदीप यादव की गेंदबाजी से चिंतित आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत के इस कलाई के स्पिनर की गेंद को भांपना बहुत मुश्किल है और उसकी गेंदों को खेलने के लिये अतिरिक्त तैयारी करनी होगी। कुलदीप ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल धर्मशाला में अपने डेब्यू टेस्ट में चार विकेट लिये थे । वह कल से शुरू हो रही वनडे सिरीज़ में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

आस्ट्रेलियाई टीम ने नेट पर भी उसके जैसे एक्शन वाले गेंदबाज केके जियास के साथ अभ्यास किया। जो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये खेल चुके हैं। स्मिथ ने कहा , भारतीय टीम में कुलदीप यादव है जो खेलेगा। उसके जैसे एक्शन वाले गेंदबाज बहुत नहीं है लिहाजा हमें ऐसे किसी गेंदबाज के खिलाफ अभ्यास करना था। टीम सलाहकार श्रीधरन श्रीराम ने इसका इंतजाम किया। उन्होंने कहा 'आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ खेला है। वह बेहद प्रतिभाशाली है और कई बार उसकी गेंदों को पकड़ना मुश्किल होता है। उम्मीद है कि हम शुरूआती स्पैल में ही उस पर दबाव बना सकेंगे।

साथ ही स्मिथ ने ये भी कहा कि हम यहां आखिरी बार 2013 में आये थे और उस समय काफी रन बने थे। अभी कहना मुश्किल है क्योंकि हर मैदान अलग होता है। मैं अभी नहीं कह सकता कि यहां रन बनेंगे या नहीं। यह पिच पर निर्भर करता है ।

यह पूछने पर कि क्या टीम काफी हद तक उन पर निर्भर है, स्मिथ ने कहा 'मुझे लगता है कि टॉप चार में शामिल बल्लेबाजों के लिये बड़ी पारियां खेलना जरूरी है । पिछली बार 2013 में हम यहां आये थे तब भी ऐसा ही देखा गया था। आस्ट्रेलिया के पास हरफनमौलाओं की कमी नहीं है लेकिन स्मिथ ने कहा कि उनका खेलना हालात पर निर्भर करेगा । उन्होंने कहा , हमारे पास कई हरफनमौला है लेकिन हम यह देखेंगे कि हालात के अनुसार सर्वश्रेष्ठ संयोजन क्या होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल